स्वामीनाथ के निधन पर ममता ने जताया दुख

Update: 2023-09-28 18:45 GMT


कोलकाता, 28 सितंबर (हि.स.)। भारत की हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एमएस स्वामीनाथन के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि स्वामीनाथ के जाने से भारत ने एक अति प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को खो दिया है।

ममता ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, यह जानकर दुख हुआ कि डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन, भारत की हरित क्रांति के जनक के रूप में व्यापक रूप से प्रशंसित थे लेकिन अब नहीं रहे। महान कृषि वैज्ञानिक ने भारत की पारंपरिक खेती पद्धतियों में व्यापक तकनीकी सुधारों की शुरुआत की और हमें खाद्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया। उनके जैसी महान प्रतिभाएं हमें गौरवान्वित करती हैं और उनका जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है।

उनके दोस्तों, परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

उल्लेखनीय है कि एम.एस. स्वामीनाथन का निधन गुरुवार सुबह 11:20 बजे चेन्नई के अस्पताल में हो गया। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के सभी बड़े राजनीतिज्ञों ने दुख जाहिर किया है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

Similar News