नौ साल समावेशी, प्रगतिशील और सतत विकास लाने के लिए समर्पित रहे : महेंद्र सिंह

Update: 2023-06-02 14:16 GMT


- भारत ने पिछले 9 साल में लिखी है 'सबका साथ, सबका विकास' की कहानी

पटियाला, 2 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नौ साल के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. महेंद्र सिंह ने जिलाध्यक्ष केके मल्होत्रा की अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये नौ साल समावेशी, प्रगतिशील और सतत विकास लाने के लिए समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार अपने सभी नागरिकों के लिए समानता और अवसर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ रही है।

पिछले नौ साल भारत के नव निर्माण और भारत के गरीब कल्याण के नौ साल रहे हैं। इस मौके पर भाजपा पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष जय इंदर कौर और महामंत्री बिक्रमजीत सिंह चीमा भी मौजूद थे। महिंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास की राजनीति को केंद्र बिंदु बनाकर मुख्यधारा में लाया है और अब राजनीतिक संवाद और नीतिगत कार्य प्रक्रिया इसके इर्द-गिर्द घूमती है। 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद से, प्रधान मंत्री मोदी हर नीति निर्माण और कार्यान्वयन में भारत प्रथम दृष्टि को प्रोजेक्ट करने के अपने संकल्प में दृढ़ रहे हैं।

इस मौके पर जय इंदर कौर ने कहा, ''भारत ने पिछले 9 साल में एक पार्टी की 'अपना परिवार, अपना विकास' की नीति को छोड़कर 'सबका साथ, सबका विकास' की कहानी लिखी है। पहले भारत की कोई नहीं सुन रहा था। आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। माननीय प्रधानमंत्री ने जातिवाद, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकास की राजनीति की स्थापना की है।आयुष्मान भारत योजना से देश के करीब 55 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता अगले एक माह तक सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के मंत्र को कलस्टर के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे।

इस मौके पर परमिंदर बराड़, जसमीन संधावालिया, सुखविंदर कौर नौलखा, हरमेश गोयल, सुरजीत सिंह गढ़ी, पूर्व मेयर संजीव शर्मा बिट्टू, हरदेव बल्ली, विजय कूका, निखिल काका, हरदीप स्नोर, वीरिंदर खन्ना आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/प्रभात

Similar News