मुख्यमंत्री ने ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्ज़ के विजेताओं काे किया सम्मानित

Update: 2023-09-23 10:04 GMT


चंडीगढ़, 17 अगस्त (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बर्लिन में विशेष ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्ज़-2023 के दौरान राज्य का नाम चमकाने वाले आठ विशेष खिलाड़ियों और उनके कोच काे गुरुवार को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल वर्गों में तीन स्वर्ण पदक, एक रजत और चार कांस्य पदक जीतने वाले इन खिलाड़ियों को मुबारकबाद दी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हाल ही में समाप्त हुये विशेष ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्ज़ - 2023 में भारतीय दल के बढ़िया प्रदर्शन में इन खिलाड़ियों ने अहम भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है, जिन्होंने विशेष ओलंपिक खेलों में देश की झोली इतने पदक डाले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां ख़ास तौर पर ज़िक्र करना बनता है कि विशेष ज़रूरतों वाले बच्चों ने इन खेलों में हिस्सा लेकर अपनी सख़्त मेहनत और समर्पण से सफलता के झंडे गाड़े। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात और रास्ते में आयी रुकावटों के बावजूद इन विशेष खिलाड़ियों ने मुल्क के लिए पदक जीते।

मुख्यमंत्री ने रोलर स्केटिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाली एम. डी. निसार, दो कांस्य पदक जीतने वाली रेनू और एक कांस्य पदक जीतने वाली सीता का सम्मान किया। इसके इलावा उन्होंने रिवायती फ़ुटबाल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने वाले जतिन्दर सिंह और हरजीत सिंह, बास्केटबॉल में रजत पदक जीतने वाली प्रिया देवी, यूनीफाईड फ़ुटबाल में कांस्य पदक जीतने वाली ज्योति कौर का भी सम्मान किया गया। ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब से सम्बन्धित सात विशेष खिलाड़ी, एक यूनीफाईड पार्टलर और एक कोच सहित नौ मैंबर भारतीय दल का हिस्सा थे।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील

Similar News