अनूपपुर: शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया गया ईद मिलादुनवी का पर्व

Update: 2023-09-28 18:41 GMT




प्रशासन रहा मुस्तैद, गले मिल एक दूसरे को दी बधाई

अनूपपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। जिले भर में गुरूवार को ईद मिलादुनवी का त्यौहार शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया गया। जहां सुबह से ही जिला मुख्यालय स्थित जमा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय द्वारा नमाज अता कर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस मनाते हुए एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। वहीं मुस्लिम समाज द्वारा घर-घर जाकर सिन्नी बांटा गया। पर्व को सामजिक सौहार्द के साथ मनाए जाने को लेकर पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानो पर मुस्तैद होकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जायजा लेती रही।

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जिला मुख्यालय सहित कोतमा में जुलूस ए मुहम्मदी निकाले गया। नगर के पुराने स्टेट बैंक रोड से जुलूस की शुरुआत करते हुए नगर के मुख्य मार्गो में जुलूस भ्रमण कराया। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के अलावा नगर के सामाजिक लोग एवं जनप्रतिनिधि कौमी एकता का परचम के साथ उनके पीछे बड़ी संख्या में उलमा तकरीर करते हुए चल रहे थे। इस दौरान नगर की फीजा सरकार की आमद मरहवा, देखो मेरे नवी की शान, बच्चा बच्चा है कुर्बान, नारा ए तकवीर, नारा ए रिसालत के नारों से गूंज उठा। जुलूस ए मोहम्मदी में आशिके रसूल में लोगो ने शिरकत की। घरों व मस्जिदों में मिलाद शरीफ, कुरआन खानी, फातिहा हुईं। मस्जिदों व घरों को फूलों व झालरों से सजाया गया। बारह रवि उल अब्वल के मुबारक मौके पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के उलेमाओं ने सादगी के साथ नगर में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला। जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस कोतमा के इस्लाम गंज से होते हुए गांधी चौक में समापन हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला/मुकेश

Similar News