रांची के बुढ़मू में अवैध बालू खनन का अंजाम, हाइवे फूंका

Update: 2023-09-29 06:11 GMT


रांची, 29 सितंबर (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू में अवैध बालू खनन का धंधा खतरनाक अंजाम तक पहुंच गया। अपराधियों ने शुक्रवार सुबह बालू से लदे एक हाइवा को फूंक दिया। यह वाकया बुढ़मू केरेडारी सीमांत क्षेत्र अंतर्गत हेंदेगीर मुख्य मार्ग का है। बुढ़मू पुलिस जांच में जुट गई है।

एसपी (ग्रामीण) मनीष टोप्पो ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक हाइवा चालक ने इंजन में शॉर्ट सर्किट होने से डीजल टंकी में आग लगने की बात कही है। आशंका यह है कि अवैध बालू ढुलाई में प्रतिबंधित संगठनों का हाथ हो सकता है, क्योंकि कुछ दिनों से वसूली के विरोध में बालू उठाव का काम बंद था। प्रतिबंधित संगठन वाहन चालकों को धमकी दे रहे थे। यह इलाका उग्रवादी प्रभावित है।

हिन्दुस्थान समाचार/वंदना/मुकुंद

Similar News