संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाया, मौत

Update: 2023-06-02 14:06 GMT


उधमपुर, 2 जून (हि.स.)। उधमपुर से करीब 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित क्रिमची क्षेत्र में एक महिला द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह एक महिला जिसकी पहचान विमला देवी पुत्री चरण दास निवासी क्रिमची के रूप में की गई है ने अपने घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। वहीं इसकी जानकारी उसके परिजनों को लगते ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर शव का पोस्टमार्टम करवा शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विमला के पिता का कहना था कि उनकी बेटी जोकि विद्युत में कार्य करती थी के चार बच्चे हैं। जिनको उसने खुद सुबह स्कूल भेजा तथा उसके उपरांत उसने फंदा लगाया। उनका कहना था कि उन्हें अभी तक यह समझ नहीं आया कि उसे परेशानी क्या थी।

हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Similar News