युवक पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, केस दर्ज

Update: 2023-09-29 13:43 GMT








मुरादाबाद, 29 सितम्बर (हि.स.)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने शुक्रवार को थाना में तहरीर देते हुए बताया कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसके अश्लील वीडियो से उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस क्षेत्र में निवासी 23 वर्षीय पीड़ित युवती ने बताया कि मिलक निवासी युवक सलीम ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ पहले दुष्कर्म किया। इसी दौरान मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। अब इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपित ने उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण करना शुरू कर दिया। युवती गर्भवती हुई तो आरोपित ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि आरोपित सलीम ने उसे धमकी दी है कि वह उसकी हत्या कर देगा।

थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर शुक्रवार को केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित/दीपक/दिलीप

Similar News