मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए एसएसबी ने किया भोज का आयोजन

Update: 2023-06-02 14:12 GMT


पूर्वी चंपारण,02 जून(हि.स.)।जिले में रक्सौल के पंटोका 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल ने परिसर में शुक्रवार को मोटा अनाज वर्ष के अन्तर्गत मोटे अनाज से बने व्यंजनों का भोज किया।जिसमे मोटे अनाज से बनाए गए व्यंजनों जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, कुटकी से बने लडडू, खीर, पूरी, रोटी आदि व्यंजन शामिल थे।

इस अवसर पर विकास कुमार कमांडेंट 47वी वाहिनी रक्सौल केे द्वारा वाहिनी के समस्त जवानों व कर्मियो को मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

उन्होने बताया पीएम मोदी के आग्रह पर पूरी दुनिया में मोटे अनाज वर्ष मनाया जा रहा है।मोटे अनाज से बने भोजन स्वस्थ के लिए अनुकूल है।इसमें कई बीमारियो से लड़ने की भरपूर क्षमता है।ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए अपने भोजन में मोटे अनाज को शामिल करे।साथ ही किसानो को इसके उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करे।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा

Similar News