UP Nagar Nigam Election 2022 : वाराणसी मेयर पद अनारक्षित, प्रदेश के सभी निकायों की आरक्षण लिस्ट जारी

वाराणसी/लखनऊ । उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2022 के नगर निगम मेयर (Nagar Nigam Mayor Reservation List), नगर पालिका औऱ नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के आरक्षण का ऐलान…

Update: 2022-12-05 08:47 GMT

वाराणसी/लखनऊ । उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2022 के नगर निगम मेयर (Nagar Nigam Mayor Reservation List), नगर पालिका औऱ नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के आरक्षण का ऐलान सोमवार की देर शाम कर दिया गया। इसमे वाराणसी का मेयर पद अनारक्षित घोषित किया है जिससे सभी वर्गों के लोगों और प्रत्याशियों मे उत्साह है।

वहीं इस आरक्षण लिस्ट के जारी होते ही भाजपा नेत्री सोनी जायसवाल द्वारा भाजपा प्रत्याशी के रूप मे अपना पोस्टर सोशल मीडिया पर लगाने का मामला सामने आया है जबकी अभी तक किसी भी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। फिलहाल यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है।

सोमवार शाम शासन ने 17 नगर निगमों के मेयर पद पर आरक्षण की लिस्ट जारी कर दी जिसमें वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर समेत आठ निगमों में महापौर की सीटों को अनारक्षित रखा गया है। जबकि 17 नगर निगम में दो सीटें अनुसूचित जाति के लिए, पिछड़ा वर्ग के लिए 4 सीटें व महिला के लिए तीन अनारक्षित की गई हैं।

आरक्षित सीटों के अनुसार वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, कानपुर, बरेली और शाहजहांपुर नगर निगम रखा गया है। आगरा अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, मथुरा वृंदावन अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अलीगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मेरठ अन्य पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज अन्य पिछड़ा वर्ग, अयोध्या महिला, सहारनपुर महिला और मुरादाबाद को महिला आरक्षित किया गया है।

ये है आरक्षण लागू करने का फॉर्मूला

आरक्षण लागू करने का एक तय फॉर्मूला है। इसे चक्रानुक्रम फॉर्मूला कहा जाता है। इस फॉर्मूले के तहत कोई भी सीट सबसे पहले महिला एससी के लिए आरक्षित होती है। इससे अगली बार चरणवार तरीके से एससी के लिए, फिर अगली बार ओबीसी महिला के लिए, फिर ओबीसी, फिर महिला आरक्षित और फिर इसके अगली बार यही अनारक्षित सीट होती है।

Tags:    

Similar News