Special Report : हाईटेक तरीके से Nagar Nigam कर रहा है शहर भर में अलाव की निगरानी

वाराणसी। ठण्ड का महीना आते ही सड़क पर रात गुज़ारने वाले ग़रीबों, मज़दूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों के लिए शासन स्टार पर अलाव की वयवस्था की जाती है। इस अलाव…

Update: 2022-12-15 22:29 GMT

वाराणसी। ठण्ड का महीना आते ही सड़क पर रात गुज़ारने वाले ग़रीबों, मज़दूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों के लिए शासन स्टार पर अलाव की वयवस्था की जाती है। इस अलाव की जिम्मेदारी सभी शहरों की नगर निगम और नगर पालिकाओं की होती है, लेकिन हर वर्ष नगर निगम पर पार्षद ये आरोप लगाते दिखाई देते हैं कि हमारे क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी या कम लकड़ी गिराई गयी, या लकड़ी चोरी हो गयी। ऐसा ही हाल कमोबेश वाराणसी नगर निगम में भी है, पर इस वर्ष नगर निगम ने इस समस्या से बचने के लिए फुल प्रूफ तैयारी की है। इस बार शहर में लगी 3 हजार तीसरी आँख इसकी निगरानी कर रही है।

102 प्वॉइंट्स पर जल रहे हैं अलाव
वाराणसी नगर निगम द्वारा ठण्ड को देखते हुए शासन के आदेश के क्रम में 102 पॉइंट्स पर अलाव की व्यवस्था की गयी है, जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं। स्मार्ट सिटी की दौड़ में आगे निकल रहे शहर बनारस में इस वर्ष इन अलाव को निगरानी भी स्मार्ट तरीके से कराई जा रही है। शहर में जोन के हिसाब से अलाव जलाए जा रहें है। शहर के भेलूपुर जोन में 35, कोतवाली जोन में 5, आदमपुर जोन में 7 और वरुणा पार जोन में 40 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है।

3000 स्मार्ट कैमरे कर रहे निगरानी
वाराणसी नगर निगम के PRO संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष अलाव के लिए उन स्थानों को चिह्नित किया गया है जहां हमारे कमांड सेंटर के कैमरे लगे हैं। शहर में कुल 3000 कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे 24 घंटे शहर की मॉनिटरिंग की जाती है। ऐसे में 102 ऐसे पॉइंट्स चिह्नित किये गए जहां कैमरे लगे हैं और वहीँ अलाव की व्यवस्था की गयी है।

आखिर क्यों पड़ी जरूरत
पीआरओ ने बताया कि ठंड के मौसम में नगर निगम की ओर से सार्वजनिक जगहों पर जलने वाले अलाव को लेकर अक्सर पार्षद और दूसरे लोगों की ओर से लकड़ियों की चोरी और अलावा नहीं जलने की शिकायतें अफसरों तक आती थी। इसको गम्भीरता से लेते हुए नगर निगम ने उन पॉइंट्स पर अलाव की व्यवस्था की है जहां सीसीटीवी से उनपर हर दिन निगरानी रखी जा सके। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे ठण्ड का प्रकोप बढ़ेगा अलाव के स्थानों में भी बढ़ोत्तरी की जायेगी।

Similar News