लोकसभा चुनाव से पहले UP में 15 IAS अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

Update: 2024-02-28 05:40 GMT

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उत्तरप्रदेश में एक साथ 15 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिया गया हैं।

आइए जानते हैं किन अधिकारियों की किन पद पर चयनित किया गया:-

इस दौरान राजस्व परिषद के नए चेयरमैन आईएएस रजनीश दुबे को बनाया गया।

वहीं सचिव प्रमुख सहकारिता राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बनाए गए लेकिन वह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे।

इसी तरह बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने।

रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने।

आईएएस विमल दुबे मंडलायुक्त झांसी बने। 

आईएएस चैत्रा वी मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाई गईं।

आईएएस मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटाया गया।

पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं। इसी तरह बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए।

आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने।

रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने।

आईएएस राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बनाए गए हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 होने को है। ऐसे में अधिकारियों की तैनाती उनके ड्यूटी के अनुसार की जा रही है। उसी के तहत इन 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला इन तमाम विभागों में किया गया है।

Similar News