Varanasi : नगर निगम के नए डम्पिंग ग्राउंड ऐढ़े में कूड़ा गिराने को लेकर विवाद करने वालों पर FIR दर्ज

वाराणसी। रमना के बाद नगर निगम ने शहर बढ़ रहे कूड़े को देखते हुए ऐढ़े ग्राम में नया डम्पिंग ग्राउंड बनाया है। यहां से नियमित कूड़े का उठान करवाकर करसड़ा…

Update: 2023-02-09 20:51 GMT

वाराणसी। रमना के बाद नगर निगम ने शहर बढ़ रहे कूड़े को देखते हुए ऐढ़े ग्राम में नया डम्पिंग ग्राउंड बनाया है। यहां से नियमित कूड़े का उठान करवाकर करसड़ा प्लांट भेजा जाता है। ऐसे में बुधवार को कूड़े की डम्पिंग को ऐढ़े गांव में रोकने का प्रयास करने वाले लोगों के ऊपर निगम निगम ने गुरवार की शाम मुकदमा दर्ज कराया है।

नगर निगम के द्वारा सम्बन्धित नागरिकों के विरूद्ध सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर क्षेत्रीय थाना- लालपुर, पाण्डेयपुर में आईपीसी की धारा 353, 504, 506 के अन्तर्गत FIR दर्ज करायी गयी है। फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेन्द्र विश्वकर्मा बताया कि नगर निगम, वाराणसी द्वारा नव विस्तारित क्षेत्र ग्राम ऐढ़े में नगर निगम के डम्पिंग ग्राउन्ड पर प्रतिदिन क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को रखा जाता है और प्रतिदिन नियमित रूप से उठा कर निस्तारण हेतु प्लांट पर भेजा जाता है। बुधवार को नगर निगम द्वारा जब ऐढ़े ग्राम में स्थित कूड़ा डाला जाने लगा तो ग्राम के कई नागरिकों के द्वारा इसका भारी विरोध किया गया तथा कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया।

उन्होंने बताया कि इसकी तत्काल सूचना नगर निगम के उच्चाधिकारियों को दी गयी, जिस पर नगर निगम के द्वारा सम्बन्धित नागरिकों के विरूद्ध सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर क्षेत्रीय थाना- लालपुर, पाण्डेयपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Similar News