टीवी के 'राम' अरुण गोविल ने दी सलाह- सभी स्कूलों में पढाई जानी चाहिए रामायण

Update: 2024-02-06 11:15 GMT

Arun Govil statement: रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने धार्मिक ग्रंथ रामायण को स्कूलों के सिलेबस में शामिल करने की बात कही है। एक्टर ने रामायण को शिक्षा में जोड़ने की बात का समर्थन किया है। अरुण गोविल ने कहा कि 'रामायण हमारी एजुकेशन में जरूर होनी चाहिए। रामायण को केवल धार्मिक कह देने का कोई औचित्य नहीं है।

रामायण को शिक्षा से जोड़ने का कारण भी अरुण गोविल ने बताया। उन्होंने रामायण से सीखने वाली चीजों के बारे में जिक्र किया। अरण गोविल ने कहा कि 'रामायण हमारा जीवन-दर्शन है. रामायण हमें यह सिखाती है कि केवल हमें ही नहीं, बल्कि सभी को कैसे जीना चाहिए, रिश्ते कैसे होने चाहिए। साथ ही एक्टर ने कहा कि 'रामायण हमें यह भी सिखाती है कि इंसान में धैर्य कितना होना चाहिए और इंसान किस तरह से शांति पा सकता है।

अरुण गोविल ने रामायण को सभी लोगों से जोड़ा। एक्टर ने कहा कि 'रामायण सभी के लिए है, ये केवल सनातनी लोगों के लिए नहीं है. इसे शिक्षा व्यवस्था में जरूर होना चाहिए.' एक्टर ने धार्मिक ग्रंथ रामायण को शिक्षा से जोड़ने का पूरी तरह से समर्थन किया है।

बता दें कि, अरुण गोविल कई मुद्दों को लेकर अपनी बातें रखते हैं वो अक्सर ही रामायण से जुड़ी बातों पर चर्चा भी करते रहते हैं।

Similar News