नगर निकाय चुनाव : आरक्षण सूची पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, लगाया बीजेपी पर सत्ता के गलत इस्तेमाल का आरोप

वाराणसी. निकाय चुनाव में आरक्षण की सूची जारी होने के बाद से से विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया है. कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने आरक्षण सूची पर…

Update: 2022-12-02 05:05 GMT

वाराणसी. निकाय चुनाव में आरक्षण की सूची जारी होने के बाद से से विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया है. कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने आरक्षण सूची पर सवाल उठाते हुए इसे सत्ता के इशारे पर तैयार किया बताया है

उन्होंने आज एक बयान जारी कहा कि निकाय की सूची को सत्ता के इशारे पर तैयार किया गया जिन वार्डो में भाजपा कमजोर है उन जगहों पर खासकर मनमानी कार्य हुआ है। भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से लोकतंत्र व संविधान के खिलाफ कार्य कर रही है। भाजपा को चुनाव में भी विश्वास नही है सिर्फ और सिर्फ सत्ता का दुरुपयोग कर कैसे कुर्सी पाना प्राथमिकता है। यह वाराणसी नगर निगम में पहला ऐसा वाकया हुआ है कि मनमाने तरीके से आरक्षण सूची बनाई गई है व क्षेत्रो में बदलाव हुआ है। भाजपा का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है।

साथ ही आगामी नगर निगम चुनाव में आवेदन के संदर्भ में प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय के संस्तुति पर प्रत्याशियों को आवेदन पत्र वितरण व आवेदक जमा करने हेतु विधानसभा वार जिम्मेदारी दी गई है। जिसमे उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के वार्डो का आवेदन महानगर उपाध्यक्ष फसाहत हुसैन बाबू,दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के वार्डो का आवेदन के लिये महानगर उपाध्याय डॉ0 राजेश गुप्ता,कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्डो के आवेदन के लिए महानगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह व नए जुड़े वार्डो के आवेदन के लिए जिला सचिव गोपाल पटेल को जिम्मेदारी दी गई। महानगर कांग्रेस कार्यालय मैदागिन पर जो आवेदन फार्म देंगे व जमा करेंगे।

Similar News