पल्लवी पटेल की नई रणनीति, 5 दलों के साथ उतरेंगी चुनावी मैदान में, आज होगा ऐलान

Update: 2024-03-31 05:38 GMT

लोकसभा चुनाव को अब ज्यादा समय नही बचा है। एक के बाद एक इससे जुड़ी ब्रेकिंग खबरे सामने आ रही है। इसी बीच लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी से एक और बड़ी खबर सामने आई है। सपा से दूरी बना चुकी अपना दल (कमेरावादी) पल्लवी पटेल 5 दलों के साथ नए मोर्चे के तहत चुनावी मैदान में उतरेंगी। पल्लवी पटेल भागीदारी संकल्प मोर्चा के नाम से एक नया गठबंधन विपक्षियों के खिलाफ तैयार कर चुनावी मैदान में उतरेंगी।

दरअसल, कल शनिवार को अपना दल कमेरावादी की लोकसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर बैठक गई। उसमें ये अहम फैसला लिया गया। पल्लवी पटेल आज रविवार की दोपहर 2:30 बजे अपने इस नए मोर्चे का ऐलान करेंगी। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पल्लवी पटेल अलग-अलग दलों से गठबंधन करके नए मोर्चे के साथ 2024 के लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरेगी। ये नया मोर्चा भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के खिलाफ बनेगा।

बताते चलें कि इस नए मोर्चे के तहत उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी पल्लवी पटेल द्वारा की जा रही है। पल्लवी पटेल के फूलपुर और मां कृष्णा पटेल के मिर्जापुर से चुनाव लड़ने पर बात फाइनल हुई है। वहीं भागीदारी संकल्प मोर्चा के नाम से बनने वाले इस नए गठबंधन में पल्लवी पटेल वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मुस्लिम प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं।

Similar News