मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक से पहले दो जिलों का नाम बदला

Update: 2023-09-23 10:03 GMT


औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदल कर संभाजीनगर और धाराशिव किया गया

मुंबई, 16 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को छत्रपति संभाजीनगर शहर में कैबिनेट की बैठक से पहले औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों का नाम बदल कर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर तथा उस्मानाबाद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद तहसील और विभागीय और उपविभागीय कार्यालयों का नाम भी बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव के नाम पर किए जाने का भी निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री बनने के बाद औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर और धाराशिव करने का निर्णय लिया था। आज से छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (शिंदे समूह), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार समूह) सरकार की कैबिनेट बैठक हो रही है। इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री राजपत्र प्रकाशित करके दोनों जिलों के नाम बदल दिए हैं।

सरकार की ओर प्रकाशित राजपत्र के अनुसार अब औरंगाबाद जिला को छत्रपति संभाजीनगर जिला, औरंगाबाद उप-विभाग को छत्रपति संभाजीनगर उप-विभाग,औरंगाबाद तहसील को छत्रपति संभाजीनगर तहसील और औरंगाबाद गांव को छत्रपति संभाजीनगर गांव के रूप में उल्लेखित किया जाएगा। इसी तरह उस्मानाबाद जिला को धाराशिव जिला, उस्मानाबाद सब-डिवीजन को धाराशिव सब-डिवीजन, उस्मानाबाद तहसील को धाराशिव तहसील और उस्मानाबाद गांव को धाराशिव गांव के रूप में उल्लेखित किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर/दधिबल

Similar News