रत्नागिरी में टेंपो से कुचलकर दो लोगों की मौत, 15 घायल

Update: 2023-09-28 18:31 GMT


मुंबई, 28 सितंबर (हि.स.)। रत्नागिरी जिले के गुहागर तहसील के पचेरी इलाके में गुरुवार शाम गणपति विसर्जन जुलूस में अनियंत्रित टेंपो घुस गया। इस घटना में टेंपो से कुचलकर दो लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। मृतकों में 17 साल की लड़की और टेंपो ड्राइवर शामिल है। सभी घायलों को आंबेनली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही गुहागार पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार गुहागर तहसील के पचेरी इलाके में गणेश विसर्जन जुलूस चल रहा था। उसी समय एक टेम्पो का ब्रेक फेल हो गया और टेम्पो जुलूश में नाच रहे लोगों को कुचल दिया। इस घटना में कोमल नारायण भुवड़ (उम्र 17) और दीपक लक्ष्मण भुवड़ (उम्र 48) की मौके पर मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक जयश्री गायकवाड़ मौके पर पहुंची और उन्होंने छानबीन का जायजा लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर/प्रभात

Similar News