कांग्रेस राज में कानून-व्यवस्था फेल, महंगाई बढ़ी, उद्योगों का हो रहा पलायन : राजीव बिंदल

Update: 2023-09-29 14:26 GMT








शिमला, 29 सितम्बर (हि.स.)। विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। टैक्स लगाकर मंहगाई बढ़ी है। उद्योग यहां से पलायन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चंबा में जिस प्रकार से निर्मम हत्या हुई उसके बाद यह स्थितियां सुधारनी चाहिए थी परंतु ऐसा नहीं हुआ औऱ आलम यह है कि कोई भी जिला ऐसा नहीं बचा है जहां लगातार बलात्कार, हत्याओं की घटनाएं न बड़ी हों। मुख्यमंत्री के गृह जिला में एक महिला के साथ सामने आया अमानवीय कृत्य शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बिगड़ती कानून व्यवस्था जिस प्रकार से गुंडा तत्व समाज पर हावी होता हुआ दिखाई देता है, उसके बारे में सरकार को चेताने के लिए

बिन्दल ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस राज में प्रदेश में महंगाई पर महंगाई बढ़ रही है। टैक्सी ऑपरेटर के ऊपर टैक्स बढ़ाया, हर प्रकार के इनडायरेक्ट टैक्स को बढ़ावा गया।

उन्होंने कहा कि अपने औद्योगिक क्षेत्र की बिजली महंगी कर दी, अपने लेड उत्पादन करने वाली उद्योग के ऊपर के ऊपर टैक्स लगा दिया, अपने सात रुपये डीजल महंगा कर दिया। इससे उद्योग राज्य से पलायन कर रहे हैं।

बिंदल ने कहा कि भाजपा ने हाल ही में शिमला में प्रदर्शन किया था। लेकिन सरकार इन मुद्दों पर खमोश बनी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि गारंटी के नाम पर कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। अब सरकार बार-बार यह रोना रो रही है कि राज्य की माली हालत ठीक नहीं है।

राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पिछली सरकार में विपक्ष में थे और इन्हें पता था कि हिमाचल की ऐसी हालत नहीं है कि प्रदेश की 22 लाख बहनों को 1500 रू प्रति माह दे सकते हैं, वे यह भी जानते थे कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दे सकते हैं। यह सब जानते हैं कि तरह-तरह की गारंटी हिमाचल प्रदेश को नही दे सकते थे। तब भी कांग्रेस ने जनता को बरगलाने के लिए दी यह गारंटी दी।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के नेता कर्जे का रोना रो रहे हैं। सबसे ज्यादा कर्ज तो कांग्रेस की सरकारों ने लिया उसका कोई जिक्र नहीं कर रहा है। उनके नेता अब जवाब देने से भाग रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल

/सुनील

Similar News