यमुनानगर: यमुनानगर नगर की तेजिंदर कौर ने जीते 50 लाख रूपये

Update: 2023-09-29 13:17 GMT










-प्रसिद्ध टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में भाग्य आजमाया।

-बैंक से स्वैच्छिक रिटायर अधिकारी रही है।

यमुनानगर, 29 सितंबर (हि.स.)। जगाधरी हुड्डा के सेक्टर-17 की रहने वाली महिला तेजिंदर कौर ने टीवी के प्रसिद्ध कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये जीते। उसके यहां पहुंचने पर बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लग गया।

शुक्रवार को तेजिंदर कौर ने बताया कि वह यमुनानगर के ही पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत थी और पिछले 2 वर्ष से उसने स्वेच्छा से रिटायरमेंट ले ली थी। उसे शुरू से ही पढ़ने लिखने शौक था। किताबें, अखबार और टीवी के माध्यम से सामान्य ज्ञान भी अधिक था। वह पिछले 20 वर्ष से कौन बनेगा करोड़पति टीवी कार्यक्रम में भाग ले रही थी और उनका नंबर आ गया और वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने वाली हॉट सीट पर बैठी। उन्होंने बताया कि 50 लाख रुपये की राशि जीतने के बाद एक करोड रुपये का जब सवाल आया तो उसका उत्तर नहीं दे सकी। जबकि उनके पास खेल में दो जीवन रेखा थी। उन्होंने वहीं पर अपना खेल छोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि उनका मुंबई तक का सफर और वहां होटल में रहने और सूटिंग के लिए स्टूडियो तक आने जाने की सारी व्यवस्था का इंतजाम बहुत ही बेहतरीन था।उन्होंने बताया कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलकर उन्हें अच्छा लगा। वह एक बहुत ही सरल, हंसमुख, और सहयोगी ने स्वभाव के व्यक्ति लगे। उनके सामने बैठकर किसी प्रकार का कोई डर नही लगा। उन्होंने कहा कि आज जमाना बदल गया है। सभी को अपने सामान्य ज्ञान को किताबें, अखबारों व टीवी के माध्यम से बढ़ना चाहिए। आजकल सामान्य ज्ञान की कई तरह की प्रतियोगिताएं होती रहती है। उन प्रतियोगिताओं में लगातार भाग लेना चाहिए। जीवन में कभी भी कहीं भी सफलता के द्वार खुल सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव

Similar News