Varanasi Weather Update : भीषण गर्मी का कहर जारी, IMD ने बताया इस दिन प्री मानसून देगा दस्तक

Update: 2023-06-20 10:00 GMT

वाराणसी। चिलचिलाती धूप और हीट स्ट्रोक ने लोगों को बेहाल कर रखा है। बढ़ते तापमान और उमस ने सभी की बेचैनी और बढ़ा दी है। वहीं मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले दिनों में बुधवार व बृहस्पतिवार को बारिश के आसार है।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की रफ्तार कुछ तेज हुई है। उत्तरी बिहार के पास तक मानसून आ गया है। दो दिन के भीतर इसका असर वाराणसी और आसपास के जिलों में देखने को मिल सकता है। प्री मानसून की बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी में 25 से 28 जून के बीच मानसून पहुंचने के आसार हैं। वैसे तो 19 जून तक मानसून को आना था लेकिन बिपरजॉय चक्रवात की वजह से अब देर से आएगा।

Tags:    

Similar News