बड़ी खबर : आकांक्षा दुबे सुसाइड केस का दूसरा आरोपी संजय सिंह भी वाराणसी से गिरफ्तार

Update: 2023-04-12 13:38 GMT

वाराणसी। आखिरकार अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस के दूसरे आरोपी सजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी समर सिंह के करीबी संजय सिंह को पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार किया है। बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने गायक समर सिंह और उसके करीबी संजय सिंह दोनों को आंकाक्षा को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह को गोइठहां अंडरपास रिंग रोड से क्राइम ब्रांच और सारनाथ थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी समर सिंह को पिछले दिनों वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

बता दें कि, 24 मार्च की रात आकांक्षा दुबे की सारनाथ क्षेत्र के एक होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकती लाश मिली थी। इस मामले में एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिछले दिनों वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

Similar News