राहुल गांधी ने मोदी का नहीं देश की पिछड़ी जाति का अपमान किया था, आदतन गलती के हैं अभ्यासी - राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Update: 2023-03-26 08:34 GMT

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टा के राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वो आदतन गलती करने के अभ्यासी है। विदेश की धरती पर बैठकर भारत माता के प्रति जो उन्होंने विचार व्यक्त किए शायद इससे बड़ा पाप और राष्टविरोधी का काम कोई नहीं हो सकता।




राहुल गांधी ने राहुल गांधी ने देश की पिछड़ी जाति का अपमान किया है

वहीं मोदी सरनेम पर किए गए टिप्पणी को लकेर मिली सजा पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मोदी का अपमान नहीं किया है, बल्कि देश की पिछड़ी जाति का अपमान करने का काम किया है। उसपर उन्हें कोर्ट ने सजा दी है और वो शहीद होने की कोशिश ना करें जनता उन्हें शहीद ना मानेगी। 

अखिलेश यादव पर कही ये बात

वहीं अखिलेश यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर कि उन्हें भी अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है, इसपर बाजपेयी ने कहा कि शायद उन्हें अपना किया हुआ कोई कर्म याद आ गया है इस नाते वो डर रहें होंगे।

2024 में पहले अधिक बहुमत से सरकार बनाएंगे

उन्होंने 2024 चुनाव के लिए विपक्षियों पार्टियों के एकजुट होने के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपने विकास कार्यों पर भरोसा है। देश की जनता पर भरोसा है। नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान में घुसकर देश विरोधी ताकतों को आंखों में आंखे डालकर घुसकर संदेश देने पर भरोसा है, इसलिए ये कितने भी एक हो जाए अंत में ये बिखर जाएंगे। उन्होंने कहा भाजपा का कोई नुकसान होने वाला नहीं है हम 2024 में पहले अधिक बहुमत से सरकार बनाएंगे।

इमरजेंसी लगाकर न्यापालिका का गला घोटने का काम भाजपा ने नहीं किया

उन्होंने कहा कि मैं भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र है इमरजेंसी लगाकर न्यापालिका का गला घोटने का काम भाजपा ने नहीं किया है, जो इंदिरा गांधी ने किया था। उन्होंने कहा जो निर्णय है वो नियमों के अंतर्गत है। वहीं निर्णय के खिलाफ इन्हें अपील करने का अधिकार है। सड़क पर बोलने से अच्छा अपील करें जिसे सरकार भी स्वीकार करेगी हम भी।

Similar News