Dev Deepawali 2023 : 27 नवंबर को मनाई जाएगी देव दीपावली, केंद्रीय देव दीपावली महासमिति ने बैठक कर किया ऐलान

Update: 2023-09-27 13:52 GMT

Dev Deepawali 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले देव दीपावली महोत्सव की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जो कि अब दूर हो गई है। आज गंगा आरती की समितियां और केंद्रीय देव दीपावली महासमिति की बैठक हुई, जिसमें 27 नवंबर को देव दिपावली मनाने का फैसला लिया गया है।

बता दें कि, काशी विद्वत परिषद ने 26 नवंबर को देव दीपावली मनाने का ऐलान किया था। वहीं, काशी के गंगा घाटों पर देव दीपावली कराने की जिम्मेदारी उठाने वाली तमाम गंगा आरती की समितियां और केंद्रीय देव दीपावली महासमिति ने बैठक करके 27 नवंबर को देव दीपावली मनाने की घोषणा की थी।

इन समितियों का कहना था कि उदया तिथि के अनुसार 27 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। देव दीपावली पर काशी विद्वत परिषद के निर्णय को समितियों ने खारिज कर दिया था और पुरानी परंपराओं का हवाला देते हुए कार्तिक पूर्णिमा की उदया तिथि में देव दीवापली मनाने का निर्णय किया है। इससे प्रशासन को भी अवगत कराया गया था। इसी पर आज बैठक में 27 नवंबर को देव दिपावली मनाने का अंतिम निर्णय लिया गया।

Tags:    

Similar News