वाराणसी नगर निगम: फेसबुक पेज हैक मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 12 घंटे तक डिलीट नहीं हुए वीडियो

Update: 2023-06-24 14:09 GMT

वाराणसी। नगर निगम के फेसबुक पेज हैक के मामले में नगर निगम के ओर से सिगरा थाने में तहरीर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही इस पूरे मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को सौंपा। अब साइबर सेल इस पूरे प्रकरण में गंभीरता से कार्यवाही कर रहा है। घटना के बाद से लोग सोशल मीडिया पर नगर निगम के इस पेज को सर्च करके देखने लगे हैं और अधिकारियों की सक्रियता पर सवाल उठा रहे।

साइबर सेल व पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि जल्द ही पेज से आपत्तिजनक पोस्ट हटाकर सुविधा पहले की तरह बहाल कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि शनिवार की सुबह नगर निगम के नाम से चल रहे फेसबुक पेज को किसी ने हैक कर लिया और उसपर अश्लील विडियोज की बौछार होने लगी। जिसके बाद हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद साइबर सेल एक्टिव हो गया।

नगर निगम के अधिकारियों के ओर से वाराणसी के सिगरा थाना में तहरीर देते हुए यह मामला साइबर सेल को फॉरवर्ड कर दिया गया है और अब इस प्रकरण की तेजी से जांच की जा रही है। इस मामल में नगर आयुक्त के ओर से जांच के आदेश दिए गए थे।

2015 से संचालित है नगर निगम का यह पेज

बता दें कि नगर निगम के नाम से चल रहे इस फेसबुक पेज पर सात लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। यह पेज वर्ष 2015 से संचालित है। इस घटना के बाद से नगर निगम के अधिकारियों में खलबली मची हुई है। पेज हैक होने के 12 घंटे बाद तक भी सभी विडियोज पेज से डिलीट नहीं किए गए थे।

Similar News