Akanksha Dubey Suicide Case : समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भाई संजय सिंह की तलाश कर रही पुलिस

Update: 2023-04-06 05:24 GMT

वाराणसी। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी सिंगर समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। यह नोटिस सभी एयरपोर्ट्स को सर्कुलेट कर दी गयी है। सिंगर समर सिंह के अलावा उसके भाई संजय सिंह को भी पुलिस ढूंढ रही है। संजय के खिलाफ लुक आउट नोटिस नहीं जारी की गयी है। मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बुधवार को ही समर सिंह के विदेश भागने की आशंका जताई थी।

बता दें कि, बुधवार को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंची थीं, जिसके बाद लुकआउट नोटिस जारी किया गया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब नए सिरे से प्लान बना रही है। गौरतलब है कि 26 मार्च को अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के एक कमरे से मिला था, जिसके बाद भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगे थें। मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह और उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने का रूप लगाया है। साथ ही कहा है कि दोनों तीन साल से उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उधर एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि लुकआउट नोटिस सिर्फ समर सिंह के खिलाफ जारी हुआ है। साथ ही उसके भाई संजय सिंह की भी तलाश पुलिस कर रही है।

Similar News