अरे ये क्या ! नगर निगम के नाम से चल रहे पेज पर एडल्ट कंटेंट, मचा हड़कंप

Update: 2023-06-24 05:33 GMT

वाराणसी। वाराणसी नगर निगम के नाम से चल रहे एक फेसबुक पेज पर शनिवार को एडल्ट कंटेंट पोस्ट कर दिया। जिसके बाद हडकम्प मचाया। जिसके बाद लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

कुछ लोगों का कहना था कि एक ओर जहां 5जी के जमाने में जहां हर हाथ में एंड्राइड मोबाइल है और देश के 70% लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वहीँ नगर निगम के नाम से चल रहे इस पेज के हैक होने के 3 घंटे बाद भी इस पर निगम के किसी भी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी। यह अधिकारियों की मुस्तैदी पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है। बता दें कि ‘नगर निगम वाराणसी’ के नाम से चल रहा यह पेज वर्ष 2015 से संचालित है।

इस मामले पर बात करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वे इसकी जांच करा रहे हैं।

Similar News