अर्बन हाट : खादी उत्सव में उमड़ रही खरीददारों की भारी भीड़, खरीदारी पहुंची सवा करोड़ के पार

वाराणसी। सांस्कृतिक संकुल के अर्बन हाट में आयोजित "खादी उत्सव" में खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस प्रदर्शनी में खादी वस्त्रों व ग्रामोद्योगी वस्तुओं की जमकर खरीदारी हो…

Update: 2022-12-23 01:42 GMT

वाराणसी। सांस्कृतिक संकुल के अर्बन हाट में आयोजित "खादी उत्सव" में खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस प्रदर्शनी में खादी वस्त्रों व ग्रामोद्योगी वस्तुओं की जमकर खरीदारी हो रही है। गुरुवार तक कुल बिकी 126.96 लाख रही।

जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी यू.पी सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश दूरस्थ स्थानों के कामगारों द्वारा उत्पादित खादी ग्रामोद्योग सामानों की अधिक से अधिक बिक्री हो, जिससे उनकी आजीविका में सुधार हो सकें और माहात्मा गाँधी जी का सपना साकार हो। प्रदर्शनी में मनोरंजन के लिए प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सायंकाल किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में कुल 96 स्टाल लगाएं गए है। इसमें मंण्डल के अतिरिक्त प्रदेश के बाहर के प्रदेशों जैसे-जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश राजस्थान, बिहार उत्तराखण्ड एवं बंगाल के भी स्टाल लगे हुए है, जिसमें खादी के स्टालों मे ऊनी शाल, सिल्क की साडियां सूती खादी के वस्त्र, कम्बल, कुर्ता, सदरी गद्दा, रजाई, चादर, कारपेट एवं सिले सिलाये खादी के परिधान उपलब्ध हैं।

इसके अलवा ग्रामोद्योगी उत्पादों में लगने वाले स्टाल में जैम, जेली, आचार, मुरब्बा, अगरबत्ती, नमकीन, लकड़ी के फर्नीचर, आलमारी, बक्सा, आयुर्वेदिक औषधी, दर्द निवारक तेल, दरी, चमड़े के बैग, बेल्ट जूता चप्पल इत्यादि उपलब्ध है।

Similar News