नवी मुंबई में 5.7 लाख रुपये की कोकीन के साथ नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

Update: 2023-09-17 18:04 GMT


मुंबई, 17 सितंबर (हि.स.)। नवी मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीन ने रविवार को 5.7 लाख रुपये की कोकीन रखने के आरोप में एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान एगबुलम माइकल ओकेवुचुकु के रूप में की गई है। एएनसी की टीम आरोपित से गहन छानबीन कर रही है।

मामले की छानबीन कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि एएनसी को नवी मुंबई के खारघर इलाके में ड्रग के साथ विदेशी नागरिक के आने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर एएनसी की टीम खारघर इलाके मेंनिगरानी कर रही थी। शनिवार को देर रात जैसे ही नाईजीरियन नागरिक मौके पर पहुंचा , एएनसी की टीम ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली। नाईजीरियन नागरिक के पास 5.7 लाख रुपये की कोकीन मिली। इसके बाद एएनसी की टीम ने नाईजीरियन नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर/प्रभात

Similar News