शिवाजी महाराज राज्याभिषेक महोत्सव मनाया गया, गूंजा जय शिवाजी का जयघोष

Update: 2023-06-02 15:29 GMT


धमतरी, 2 जून (हि.स.)। हिंदवी स्वराज संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का कार्यक्रम दो जून की शाम को छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक महोत्सव समिति द्वारा मनाया गया। शाम पांच बजे मोटर साइकिल रैली निकाली गई जो मां विंध्यवासिनी मंदिर से रामबाग, गणेश चौक, सदरबाजार, गोलबाजार, घड़ी चौक होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पहुंची। तत्पश्चात अखाड़ा प्रदर्शन का कार्यक्रम हुआ। मंचीय कार्यक्रम में वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक हिंदू साम्राज्य दिवस के विषय में प्रकाश डाला। छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में 1001 दीप प्रज्जवलित किया गया। आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में सर्व हिंदू समाज, जनप्रतिनिधि, सभी धार्मिक, राजनीतिक संगठन सांस्कृतिक संगठन, प्रबुद्ध जन, मातृशक्ति, युवा शक्ति, शहर एवं जिले के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति रही।

छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्य अभिषेक उस काल में हुआ था जब हिंदू समाज विपरीत परिस्थिति में थी। कोई हिंदू राजा नहीं बन सकता था 500 वर्षों के बाद इस राज्य अभिषेक से हिंदुओं में जागरण हुआ था और हिंदू समाज शिवाजी महाराज के नेतृत्व में संगठित हुआ। इसीलिए इसे हिंदू साम्राज्य दिवस कहा जाता है। आज भी हिंदू समाज पर बहुत से आघात किये जा रहे हैं। भय और आतंक का माहौल बनाया जा रहा है। इस राज्य अभिषेक का उद्देश्य समस्त हिंदू समाज छत्रपति शिवाजी महाराज के काल की तरह संगठित होकर समाज की सभी कुरीतियों समाज में होने वाले आघात को दूर करे। इसलिए यह राज्य अभिषेक समस्त हिंदू समाज द्वारा संगठित होकर कर मनाया गया। प्रातः मां तुलजा भवानी मंदिर में अभिषेक किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य राज्य अभिषेक दूध, दही पंचामृत एवं सात नदियों के जल से मंत्रोचार के साथ किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा

Similar News