केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चार जून को आयेंगे खूंटी

Update: 2023-06-02 14:23 GMT


खूंटी, 2 जून (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री (जनजातीय कार्य मामलें) भारत सरकार सह सांसद, खूंटी लोकसभा अर्जुन मुंडा रविवार चार जून को खूंटी जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस संबंध में जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि अर्जुन मुंडा पूर्वाह्न 10.30 बजे अड़की प्रखंड के ग्राम गम्हरिया पहुंचेंगे और सांसद निधि से निर्मित पीसीसी पथ उद्घाटन करेंगे। वहां उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री पूर्वाह्न 11.15 बजे अड़की प्रखंड के कोरबा जाएंगे, जहां उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। अर्जुन मुंडा अपराह्न 12.05 बजे बीरबांकी जाएंगे और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बीरबांकी का भूमिपूजन समारोह में भाग लेंगे और ग्रामीणों के साथ भोजन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

Similar News