कुल्लू के रथ मैदान में रैली को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा : जय राम ठाकुर

Update: 2023-06-02 14:23 GMT






कुल्लू, 02 जून (हि. स.)। भाजपा की एक बड़ी रैली 14 जून को रथ मैदान कुल्लू में होगी जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे। मंडी लोकसभा के 17 विधान सभा क्षेत्र से इस रैली में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह बात पूर्व मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू में जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में कही। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को 2024 के लोकसभा चुनावों की दृष्टिगत कमर कसने को कहा।

जयराम ठाकुर ने वर्तमान कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार में सभी विकास कार्य ठप्प हो गए हैं। विकास की गति पूर्णतया रुक गई है। यह सरकार छल करके सता में आई है और अब गारंटियों के नाम पर प्रदेश की जनता से छल कर रही है। प्रदेश की जनता अपने साथ हुए छल का आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा को जीता करके लेगी।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री सिध्दार्थन ने बताया कि प्रदेश के 7800 बूथों पर बूथ सशक्तिकरण का कार्य 10 जून तक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल

/सुनील

Similar News