फरीदाबाद लोकसभा के संयोजक बने एडवोकेट प्रहलाद शर्मा

Update: 2023-06-02 14:22 GMT


फरीदाबाद, 02 जून (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश चुनाव आयोग संपर्क विभाग के संयोजक प्रमोद कौशिक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ से विचार-विमर्श करके एडवोकेट प्रहलाद शर्मा को फरीदाबाद लोकसभा का चुनाव आयोग संपर्क विभाग का प्रमुख संयोजक नियुक्त किया।

प्रहलाद शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, तिंगाव विधायक राजेश नगर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश के चुनाव आयोग के संयोजक प्रमोद कौशिक का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। एडवोकेट प्रहलाद शर्मा जी ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा में फरीदाबाद और पलवल दोनों जिले आते हैं। मेरी पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा।

हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/सुमन

Similar News