विवाद को जड़ से समाप्त कर देता है मध्यस्थता : मनोरंजन कुमार

Update: 2023-06-02 14:09 GMT


खूंटी, 2 जून (हि.स.)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन शुक्रवार कों विधिक सेवा प्राधिकार के सभा कक्ष में मघ्यस्थता पर आधारित मन का मिलन पखवाड़ा विषय पर जागरुकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने मध्यस्थता पखवाड़ा के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि 29 मई से आरंभ यह कार्यक्रम 14 जून तक लगातार चलेगा। मन का मिलन पखवाड़ा के तहत मध्यस्थता के माध्यम से सभी प्रकार के मामलों का निष्पादन किया जा रहा है। साथ ही इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार जोरों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पखवाड़े के दौरान लोग अपने लंबित पुराने एवं नये मामलों तथा वाद पूर्व मामलों का निष्पादन आपसी सहमति के आधार पर मध्यस्था के माध्यम से करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यस्थता से निकाला गया समाधान विवाद को जड़ से समाप्त कर देता है। इससे धन एवं समय की बचत होती है। दोनों पक्षों को मानसिक त्रास से मुक्ति मिलती है। यह न्यायालय पर अतिरिक्त बोझ को भी खत्म करता है। डालसा सचिव ने लोगों से अपील की कि मध्यस्थता पर आधारित मन का मिलन पखवाड़ा अभियान में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर अपने मामलों का निःशुल्क एवं त्वरित निष्पादन कराएं।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

Similar News