एकलाबाड़ी में सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत

Update: 2023-06-02 08:46 GMT


करीमगंज (असम), 2 जून (हि.स.)। जिले में एक सड़क दुर्घटना को लेकर तनाव व्याप्त है। हादसा करीमगंज के एकलाबाड़ी इलाके में हुआ। हादसे में छह साल के बच्चे की मौत हो गई। यह दुर्घटना असम-त्रिपुरा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर हुई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया है कि तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुराद उद्दीन के रूप में हुई है। यह घटना सुबह मस्जिद के रास्ते में हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बंद कर विरोध जताया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क पर यातायात को बहाल किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/अरविंद/सुनील

Similar News