गुरमीत सिंह खुडियां ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पदभार संभाला

Update: 2023-06-01 11:56 GMT


चंडीगढ़, 01 जून (हि.स.)। पंजाब मंत्रिपरिषद के नए सदस्य गुरमीत सिंह खुडियां ने गुरुवार को पंजाब सिविल सचिवालय में कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के तौर पर पदभार संभाला।

खुडियां के साथ कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमन अरोड़ा, चेतन सिंह जौडामाजरा, कुलदीप सिंह धालीवाल और ब्रम शंकर जिंपा और विधायक जगरूप सिंह गिल, प्रो. बलजिंदर कौर, गुरदित सिंह सेखों, रजनीश दहिया, जगदीप गोल्डी कंबोज, अमनशेर सिंह शैरी कलसी,दविंदर सिंह लाडी धौंस, नरिंदर पाल सिंह सवना, अमनदीप गोल्डी मुसाफिर, मनजिंदर सिंह लालपुरा और सरवन सिंह धुन्न की उपस्थिति में अपना पद संभाला। कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने स.खुडियां को मुबारकबाद दी।

मीडिया से बातचीत में खुडियां ने नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दे रही है और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस मौके पर लंबी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल एवं मुख्यमंत्री मान का आभार जताया।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/पवन

Similar News