यूथ कांग्रेस ने किया विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार

Update: 2023-05-30 06:39 GMT


हल्द्वानी, 30 मई (हि.स.)। यूथ कांग्रेस ने स्वराज आश्रम में बैठक की। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने की।

हल्द्वानी विधान सभा अध्यक्ष मोकिन सैफी ने जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट व प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति से विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुमित कुमार, अनस मिकरानी, मंशी प्रकाश, अरमान खान को दी गयी। जबकि विधानसभा महासचिव के पद सोनू आंसारी, आकांक्षा सिंह, पुष्पा देबी, काजल, फाजिल, आंसारी, पंकज कुमार, सतेंद्र मुल्तानी, विलाल अहमद, आरिफ, नितिन पनेरू को दी गई है।

बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश सहप्रभारी आभव्या सिंह ने बूथ जोड़ों यूथ जोड़ो कार्यक्रम पर जोर दिया तत्काल सभी बूथों को मजूबती से कार्य मे जुटने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू मीमांशा आर्या आसिफ आली अमन सिदिकी राधा आर्या सचिन राठौर मोनू चैहान मयंक गोस्वामी सुहैल सीड हाजी नाजिम जावेद मालिक आदि थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

Similar News