नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में अबिस्मिता चांगमाई गिरफ्तार

Update: 2023-05-28 12:04 GMT


तिनसुकिया (असम), 28 मई (हि.स.)। तिनसुकिया जिलांतर्गत डिगबोई की प्रमुख व्यवसायी अबिस्मिता चांगमाई को पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि आईओसी, ऑयल इंडिया में नौकरी दिलाने और पेट्रोलियम मंत्री के नाम पर से 20-25 परिवारों से लाखों रुपए ठगने के आरोप में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया हैं। नौकरी के नाम पर पैसा देने वाले लोग जब अबिस्मिता चांगमाई के घर पैसा वापस लेने पहुंचे थे तो अबिस्मिता के परिवार वालों ने बड़ी बदतमीजी की।

ठगी के शिकार लोगों ने बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अबिस्मिता चांगमाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में धारा 406/420/506/ 320(बी) 386/ 506 99/2023 और 111/2023 के अधीन प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

इस मामले में पुलिस ने दुमदुमा के नामघरिया निवासी महेंद्र नेउग को भी गिरफ्तार किया है। जो अबिस्मिता को ठगी करने में मदद किया करता था। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार दोनों आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद

Similar News