मोदी सरकार महिलाओं के हितों के कार्य में जुटी है : वाजपेयी

Update: 2023-05-27 08:56 GMT




रुद्रपुर (उधम सिंह नगर), 27 मई (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उषा वाजपेयी ने उत्तराखंड प्रवास कार्यक्रम के दौरान मलसी गांव में समरसता भोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में वाजपेयी ने लोगों को केंद्र और राज्य की योजनाओं के विषय में विशेषकर महिलाओं के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने महिलाओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसका फायदा देश की हर महिला को मिल रहा है। उन्होंने प्रभावशाली महिलाओं से आह्वान की वो गरीब, कमजोर और उत्पीड़ित महिलाओं की मदद करें और सरकार की महिलाओं के सुरक्षा उत्थान के योजनाओं की जानकारी दे। इससे पूर्व ब्लाक प्रमुख ममता जलहोत्रा के कार्यालय पर पहुंची उषा का महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया।

इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उषा वाजपेयी ने एक अन्य कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रभावशाली महिलाओं के साथ संवाद कर उन्हें मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे कामों की जानकारी दी।

भाजपा महिला जिला अध्यक्ष विमला मुंडेला ने कहा की समरसता भोज कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एकजुट करना है ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं का जुड़ाव हो सके।

जिला महामंत्री स्वाति शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो दलितों को सम्मान देती है और भाजपा कार्यकर्ता में हमेशा समरसता का भाव होता है। इस अवसर पर किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपा राय, शम्मी गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकला राय, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रितु अग्रवाल आदि मौजूद थे ।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विमला मुंडेला,भाजपा कुमाऊं सहसंयोजक शैली फुटेला, ब्लाक प्रमुख ममता जलहोत्रा, ममता त्रिपाठी, मनदीप कौर स्वाति शर्मा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/विजय

/रामानुज

Similar News