यात्रियों की सेवा में तत्पर है उत्तराखंड पुलिस : अशोक कुमार

Update: 2023-05-27 08:49 GMT


देहरादून, 27 मई (हि.स.)। चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उत्तराखंड का पुलिस प्रशासन उन्हें सुव्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस संबंध में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस के जवान समर्पित हैं। अभी तक 15 लाख से अधिक (गंगोत्री- 3,12,422, यमुनोत्री- 2,82,857, केदारनाथ- 5,37,065, बदरीनाथ- 4,39,782, हेमकुण्ड साहिब- 8,551) श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर अपने गंतव्यों को प्रस्थान कर चुके हैं।

हाईएल्टीट्यूड, विपरीत परिस्थितियों, लम्बी ड्यूटी और पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को देखते हुए 55 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों की चारधाम ड्यूटी नहीं लगाने को समस्त जनपद प्रभारियों का निर्देशित किया है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस चारधाम यात्रियों की सेवा में सदैव तत्पर है।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

Similar News