धनबाद : मोबाइल टावर गिरा, आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त

Update: 2023-05-27 08:32 GMT


धनबाद, 27 मई (हि. स.)। कतरास थाना क्षेत्र स्थित गुहीबांध के समीप लगी मोबाइल टावर शनिवार सुबह आचनक गिर गया। इसकी चपेट में आकर छह घर क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके साथ ही घर में रखे सामान भी बर्बाद हो गए हैं। इस घटना में घायल एक व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं अचानक हुए इस घटना में कई लोग बाल बाल बच गए। मोबाइल टावर के आचनक गिरने से मौके पर अफरा तफरी मच गया। इस घटना से लोग डरे हुए है। घटना स्थल से चंद फिट को दूरी पर ही एक और मोबाईल टावर है, लोगों को भय है कि कही यह टावर भी न गिर पड़े। इसी बात को लेकर आस पास के लोगों ने टावर को यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं।

इस घटना में क्षतिग्रस्त हुए एक घर की महिला ने शांति देवी एवं पप्पू सिंह ने कहा कि टावर आचनक उसके घर पर गिर पड़ा। इसमें उनके घर के साथ छह अन्य घर भी इसकी चपेट में आ गए। घर में रखा सारा समान बर्बाद हो गया है।

हिंदुस्थान समाचार/राहुल झा

Similar News