देश में जून से सितंबर तक सामान्य दिखेगा मानसून

Update: 2023-05-27 05:41 GMT


कानपुर (कान्हापुर), 27 मई (हि.स.)। देश में इस वर्ष सामान्य मानसून रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून जून से सितंबर तक भारत में सामान्य रहने की उम्मीद है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को दी। इसमें कहा गया है कि मानसून के मौसम में 96 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना है, जिसमें 4 प्रतिशत की त्रुटि मार्जिन के साथ है।

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि देश में 4 जून से केरल में मानसून की शुरुआत होने की उम्मीद है। आईएमडी ने जानकारी दी है कि अंडमान समुद्र, अंडमान और निकोबार दीप समूह, बंगाल की दक्षिण खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

जून माह में सामान्य से ऊपर जा सकता है तापमान

देश के अधिकांश क्षेत्रों में जून माह का तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। जिससे जून महीने में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी का कहना है कि जून में सामान्य से अधिक बारिश दक्षिण प्रायद्वीप, पश्चिमी राजस्थान और लद्दाख में होने की संभावना है।

अल नीनो को लेकर आईएमडी का दावा

अल नीनो के लिए स्थितियां प्रशांत महासागर के ऊपर अनुकूल होती जा रही हैं और 2024 तक जारी रहेंगी। इसने दोहराया कि अल नीनो और भारतीय मानसून के बीच कोई संबंध नहीं है। मई 2023 में देश में सामान्य से अधिक बारिश हुई। बीते वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष कम गर्मी की लहरें दर्ज की गईं।

हिन्दुस्थान समाचार / राम बहादुर/बृजनंदन

Similar News