(अपडेट) पुलिस बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Update: 2023-05-26 17:13 GMT


रांची, 26 मई (हि. स.)। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित डीबडीह पुल के समीप एक बाइक सवार युवक को पुलिस की बस ने शुक्रवार को अपने चपेट में ले लिया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त राज कर्ण प्रसाद के पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। वह हरमू साकेत विहार का रहनेवाला था। युवक बाइक (जेएच01बीएफ-7720) से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक की ओर जा रहा था। अचानक एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर फेंका गया। पीछे से पुलिस की बस आ रही थी। जो तेज रफ्तार में थी। इससे पहले की बस का चालक ब्रेक लगाता, युवक अगले चक्के की चपेट में आ गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अरगोड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बस और बाइक को जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/प्रभात

Similar News