पलामू में आंधी तूफान से तबाही, पेड़ गिरने से घंटों बाधित रहा पांकी-डालटनगंज मार्ग

Update: 2023-05-26 14:20 GMT


पलामू, 26 मई (हि.स.)। जिले में शुक्रवार की पूर्वाह्न 11 बजे आई आंधी पानी ने जमकर तबाही मचाई। आंधी पानी के साथ ओले भी गिरे। दर्जनों पेड़ आंधी में गिर गए। कई जगहों पर घर के ऊपर पेड़ गिरने की सूचना है। कई लोगों के घर का शेड आंधी में उड़ गया। पांकी थाना क्षेत्र के पांकी-डालटनगंज मुख्य पथ पर भरी में पेड़ गिरने से दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा।

सगालीम चांदनी चौक के पास 33 हजार के बिजली के तार पर पेड़ गिर गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंधित हो गया है। आंधी में कई पशु शेड उड़ गया है। सगालीम ठाकुर टोला निवासी अरविंद सिंह का भी घर का शेड आंधी में उड़ गया। इसी तरह राजेंद्र सिंह का घर का शेड आंधी में उड़ गया है। पांकी के कई इलाकों में 33 और ग्यारह हजार वाली बिजली तार पर पेड़ गिरने से कई जगहों पर बिजली का तार टूटकर सड़क के नीचे आ गया है। कई जगह पर बिजली का खंभा टूट गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिलीप कुमार/चंद्र प्रकाश

Similar News