विस अध्यक्ष ने प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Update: 2023-05-26 14:16 GMT


रायपुर, 26 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है।

विस अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि बच्चों के प्यारे चाचा पंडित जवाहर लाल नेहरू देश को प्रगति पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक रहे हैं। विशाल भारत, समृद्ध भारत, प्रगतिशील भारत, सक्षम भारत की नींव रखी जो 21वीं सदी में विश्वस्तर पर दिखायी दे रहा है। नेहरू ने अपना राजनीतिक जीवन एक स्वाधीनता सेनानी के रूप में शुरू किया था। वह अपनी किशोरावस्था में ही महात्मा गांधी के आंदोलन से जुड़े रहे, कई बार जेल गए और अनेकों बार स्वाधीनता सेनानियों के कोर्ट में वकालत भी की थी।

विस अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत के आजाद होने तथा भारत-पाकिस्तान त्रासदीपूर्ण बंटवारे के समय उन्होंने देश की बागडोर संभाली और देश को विकास की राह पर ले जाने का कार्य किया। उन्होंने आजादी के बाद देश के विकास के लिए कई पंचवर्षीय योजनाएं आरंभ की और देश को गुलामी के अंधकार से निकालकर विकास के मार्ग की राह दिखाई, उन्होंने विश्व को पंचशील का सिद्धांत दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

Similar News