हिमाचल हाई कोर्ट में सात अधिकारी पदोन्नत

Update: 2023-05-26 13:52 GMT


शिमला, 26 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सात अधिकारियों और विभिन्न संवर्ग के अधिकारियों को पदोन्नत किया है।

हाई कोर्ट के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि अनुभाग अधिकारी के पद पर तैनात सुनीता देवी को पदोन्नत कर सहायक कुलसचिव बनाया गया है। इसी तरह अधीक्षक ग्रेड-2 हीरा सिंह ठाकुर और ओम प्रकाश ठाकुर को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ सहायकों जहर सिंह और देवी राम की अधीक्षक ग्रेड-दो के पदों पर पदोन्नति हुई है। कनिष्ठ सहायकों नवदीप कुमार और प्रतिभा तंवर को पदोन्नत कर वरिष्ठ सहायकों के रूप में नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / उज्ज्वल/प्रभात

Similar News