मंत्री की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री दें इस्तीफा: कांग्रेस

Update: 2023-03-22 08:48 GMT


भुवनेश्वर, 30 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक संतोष सिंह सालुजा ने स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास की हत्या मामले में मुख्यमंत्री से त्यागपत्र मांगा है। उन्होंने दिनदहाडे राज्य के मंत्री की हत्या को राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे मुख्यमंत्री को तत्काल त्यागपत्र देना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री दास की हत्या के मामले की न्यायिक जांच कराने मांग की है। मंत्री को पुलिस ने मारा है, इसलिए पुलिस इस मामले की कैसे जांच कर सकती है। इस घटना के पीछे षडयंत्र हो सकता है। इसलिए मामले की न्याय़िक जांच किया जाना आवश्यक है।

हिन्दुस्थान समाचार/ समन्वय

Similar News