अयोध्या में ज्मभूमि से प्रेरणा लेकर बनाया बांस का राम मंदिर

Update: 2023-03-22 07:02 GMT


- असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा को भेंट करने की जताई इच्छा मोरीगांव (असम), 23 जुलाई (हि.स.)। मोरीगांव जिला के एक युवक ने बांस से राम मंदिर बनाया है। मंदिर का डिजाइन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर पर आधारित है। युवक धीरज पातोर ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को बांस से बने अयोध्या राम मंदिर को उपहार स्वरूप देने की इच्छा व्यक्त की है। मोरीगांव जिला के एक नंबर गुनामरा गांव निवासी धीरज पातोर एक कारीगर हैं। वह हस्तशिल्प बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों का उपयोग करते हैं। पातोर का राम मंदिर स्थानीय प्रजाति के ही बांस से बना है। लॉकडाउन और महामारी के कारण पातोर ने घर के अंदर रहते हुए अपने कौशल का उपयोग बहुत सारे हस्तशिल्प वस्तुओं को बनाने में किया। धीरज मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अयोध्या की तर्ज पर बनाए राम मंदिर को उपहार में देने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद / प्रभात ओझा

Similar News