पुलिस ने दुष्कर्म के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Update: 2023-09-29 12:53 GMT


सांबा, 29 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार निवासी अरनिया, जिला जम्मू, रोहित सैनी निवासी अरनिया, जिला जम्मू और रोमी कुमार निवासी सांबा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के एक मामले की जांच के चलते डीएसपी गारू राम और अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिंदर चौधरी की देखरेख में एसएचओ पुलिस स्टेशन सांबा दलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश के निर्देश पर महिलाओं के खिलाफ अपराध से सख्ती से निपटा जा रहा है और पुलिस सांबा जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों की संवेदनशीलता से जांच कर रही है। अपराध के अपराधी जिनके खिलाफ बलात्कार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और हमले के गंभीर आरोप लगाए गए हैं और पुलिस द्वारा साबित किए गए हैं, उन्हें कानून के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस प्रमुख ने कहा कि महिलाओं के विरुद़्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/अमनदीप/बलवान

Similar News