नेपाल में 17 खरब 51 अरब रुपए के बजट की घोषणा

Update: 2023-05-29 16:34 GMT


काठमांडू, 29 मई (हि.स.)। नेपाल में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2023-2024 का बजट जारी कर दिया गया है। बजट 17 खरब 51 अरब 31 करोड़ नेपाली रुपए का है।

संसद में नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. प्रकाश शरण महत ने बजट की घोषणा की। नेपाल में नवंबर 2022 के चुनावों के बाद गठित प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा बजट पेश किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बजट स्रोतों में राजस्व से 12 खरब, साढे 4 अरब रुपये का लक्ष्य आंतरिक और बाहरी ऋणों से और शेष विदेशी अनुदानों से जुटाया जाना है।

हिन्दुस्थान समाचार/दीपेश/जितेंद्र

Similar News