मिजोरम में करोड़ों की हेरोइन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Update: 2023-09-28 18:36 GMT




आइजल, 28 सितंबर (हि.स.)। मिजोरम में असम राइफल्स ने सीमा शुल्क निवारक बल, आबकारी तथा नारकोटिक्स विभाग, चंफाई और विशेष नारकोटिक्स पुलिस स्टेशन सीआईडी क्राइम (मिजोरम) के साथ एक संयुक्त अभियान में विदेशी मूल की सिगरेट के 247 एक्स केस बरामद किए।

असम राइफल्स द्वारा आज दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार 408.08 ग्राम हेरोइन नंबर 4 भी इस दौरान जब्त किया गया। जिसकी कीमत 5.79 करोड़ रुपये है।

मिजोरम के जोतलांग और जोटे, चंफाई और आइजोल जिले में तीन अलग-अलग अभियानों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

Similar News